हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। अब तक पांच चरणों में कुल 543 सीटों में 428 सीटों पर मतदान हो चुका है।
आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। अब तक पांच चरणों में कुल 543 सीटों में 428 सीटों पर मतदान हो चुका है।
दिल्ली में एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है, जहां भाजपा और इंडिया ब्लॉक के सहयोगी सातों सीटों पर सीधे और आमने-सामने की टक्कर में हैं। यह पहली बार है जब आप और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं। आप जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
इसके अलावा हरियाणा के सिरसा में एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारी चल रही है। आज छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीटें शामिल हैं।
आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान हुआ है। आज छठे चरण के मतदान के बाद सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी और फिर 4 जून को नतीजे आएंगे।
Published : 25 May 2024, 8:03 AM IST
Topics : Delhi Lok Sabha Election phase 6 uttar pradesh voting केंद्रशासित प्रदेशों छठे चरण लोकसभा चुनाव वोटिंग सीटों