हिंदी
अयोध्या: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि यह 64वा फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र है जहां पर समन्वय बैठक की जा रही है। पूरे प्रदेश में एक बदलाव की लहर है। यह चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है, यह चुनाव इस देश के लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नई राजनीतिक सोच आई है, एक जागरूकता आई है, बेरोजगारों में किसानों में एक बदलाव लेकर लोकतंत्र में विश्वास कर और लोकतंत्र को कायम रखने के लिए और संविधान जिसने हमें अधिकार दिए हैं। इस देश के सरकार और शासन को उसका सही उपयोग 2024 के चुनाव में किया जाए।
भाजपा के 400 के नारे पर अविनाश पांडे ने कहा कि यह नारा एक जुमले के रूप में है। इस देश में एक धर्म एक जाति एक चुनाव एक पहनावा एक खानपान करना चाहते हैं जबकि हमारे देश में हमारी विविधता में ही विशेषता है, भाईचारा हमारी सबसे बड़ी पहचान है और इस देश का संविधान विश्व का सबसे सुंदर संविधान है।
इस दौरान बैठक में कांग्रेस और सपा के लोग भी मौजूद रहे।
Published : 12 May 2024, 6:54 PM IST
Topics : Attack Avinash Pandey Ayodhya bjp अयोध्या अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी लोकसभा चुनाव