सात राज्यों की सभी 59 सीटों पर 10 बजे तक कुल 11% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 May 2019, 11:18 AM IST

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 10 बजे तक कुल 11% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बंगाल में 17% और इसके बाद झारखंड में 15% और मध्यप्रदेश में 13% वोट पड़े हैं। इस चरण में 979 प्रत्याशी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, दिल्ली में सात और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान चल रहा है। आज केन्द्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह व ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।

Published : 
  • 12 May 2019, 11:18 AM IST