
नई दिल्लीः केंद्र सरकार की ओर से रविवार शाम को इस लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी की गईं, जो पहले से काफी अलग है। इस दौरान कई चीजों को खोलने की अनुमति दी गई है, साथ ही कई चीजों पर अभी भी पाबंदी जारी है।
1. अब राज्य सरकारें तय करेंगी कि प्रदेश में रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा है. इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा।
2. कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर अब देश के हर इलाके में ई-कॉमर्स को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। इसके अलावा रेस्तरां, ऑनलाइन फूड साइट/ऐप से भी खाना डिलीवर किया जा सकता है।
3. सैलून, मिठाई की दुकान समेत अन्य दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है, पर इसके लिए राज्य सरकार तय करेगी की कौन सी दुकानें खुलेंगी और उनके लिए कौन से नियम लागू किए जाएंगे।
4. पिछले 50 दिनों से बंद बस सर्विस अब खोल दी गई हैं, साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें जा सकेंगी। लेकिन दोनों राज्यों के बीच सहमति जरूरी है।
Published : 18 May 2020, 9:56 AM IST
Topics : Corona virus Lockdown 4 0 कोरोना वायरस लॉकडाउन 4 0