
महराजगंज: जनपद के सदर ब्लॉक के बेईलिया प्राथमिक विद्यालय का चोरों ने ताला तोड़ कर सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सदर ब्लॉक के बेईलिया प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का बीती रात ताला तोड़ कर गैस सिलेंडर, दो बड़ा भगौना, प्रेशर कुकर, कंटेनर समेत दर्जनों सामान चोर ले गये।
चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस व खंड शिक्षा अधिकारी को देकर अध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने कार्रवाई की मांग की है।
Published : 17 December 2024, 9:19 PM IST
Topics : Dynamite News Lock Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash Primary school theft uttar pradesh क्राइम