हिंदी
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वे डॉ. विनीत की निगरानी में रखा गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है। दस दिनों के भीतर दोबारा उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पिछले महीने ही 27 जून को उन्हें एम्स से छुट्टी मिली थी।
डाइनामाइट संवाददाता के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। घर पर ही उनका समय-समय पर चेकअप किया जाता है। बुधवार रात 9 बजे उन्हें असहज महसूस हुआ. जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि यूरिन संबंधी दिक्कतों की वजह से लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। यूरिन संबंधी दिक्कत की वजह से उन्हें यूरोलॉजी विभाग में एडमिट किया गया था। अस्पताल में उनकी कई प्रकार की जांच के बाद स्थिति स्थिर पाए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी।
30 मार्च 2024 को लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
Published : 4 July 2024, 8:34 AM IST
Topics : Apollo Hospital Health News LK Advani Lk Advani admitted in Apollo hospial अपोलो अस्पताल में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी लालकृष्ण आडवाणी स्वास्थ्य