हिंदी
महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़िहारी में शनिवार की रात एक फूस के मकान में आग लग गई। जिससे शहेंद्र पुत्र नंदा की तीन भैंसें मौके पर ही जल कर मर गई। पूरा फूस का मकान जलकर स्वाहा हो गया।
यह भी पढ़ेंः नेपाल ने छोड़ा बारिश का पानी, आधा दर्जन गांव जलमग्न
आग लगने की वजह से शहेंद्र का लाखों रुपए का नुक़सान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार फूस के मकान में एक हिस्से में जानवरों के खाने के लिए भूसा रखा था। उसी बगल में मच्छरों के कारण धुंइहर रखा था। रात में आग धधकने से आग लग गई।
यह भी पढ़ें: जहरीले सांप के काटने से लड़की की हुई मौत..
इस आग की वजह से शहेंद्र के परिवार के लिए अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इन भैंसों के दूध के व्यापार से उसके परिवार का गुजारा होता था।
Published : 12 July 2020, 12:31 PM IST
Topics : fire Maharajganj uttar pradesh आग उत्तर प्रदेश भैंस महराजगंज मौत