हिंदी
महराजगंज: जनपद में पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांवों के दशहत का पर्याय बना हुआ है। तेंदुए ने शुक्रवार को एक बार फिर गंगापुर टोले के तीन लोगों को घायल कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद तेंदुआ मूरदहवा घाट की झाड़ियों में छुपा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण चारों तरफ से लाठी डंडों के साथ तेंदुए को घेरे हुए है लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अफसर अपने कार्यालय से निकलने का नाम नहीं के रहे है।
तीन लोगों को किया घायल
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौतनवा के रतनपुर गांव के टोला मुरदहवा घाट पर तेंदुआ तीन लोगों को घायल करने के बाद झाड़ियों में छुपा हुआ है।

तेंदुए के हमले में घायलों में दर्शन शिल्पकार के यहां आए नेपाल के रिश्तेदार हरिद्वार निवासी गंगापुर टोला रतनपुर से आये हुए थे।

जानकारी के मुताबिक दर्शन के अलावा एक और को तेंदुए ने घायल किया। इसके बाद तेंदुआ नजदीकी झाड़ियों में छुपा है।
महकमा बना तमाशबीन
तेंदुए का आतंक पिछले कई दिनों से जनपद में जारी है। लगातार तेंदुए ने लोगों को घायल कर रहा है। लेकिन जनपद का वन विभाग महकमा अंजान बना हुआ है और अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़ने का नाम नहीं ले रहे है। इधर ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश फैला रहा है।
Published : 22 November 2024, 1:43 PM IST
Topics : forest department missing NAGARAJGANJ तेंदुआ परसामलिक परसामालिक महराजगंज मुरदहवा घाट रतनपुर गांव वन विभाग