हिंदी
कुशीनगर: जनपद के कसया एसडीएम अभिषेक पांडे व एमओआईसी डॉ मुकेश यादव अपने मातहतों को साथ लेकर फाजिलनगर हॉस्पिटल रोड स्थित अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जा पहुंचे। वहां एक अप्रशिक्षित व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करता पाया गया जिसे पुलिस के हवाले कर अल्ट्रासाउंड केंद्र सील कर दिया गया। वहीं बगल में एक निजी अस्पताल पर नजर पड़ी तो एसडीएम गाड़ी से उतरकर अस्पताल के अंदर जा पहुंचे जहां एक 26 वर्षीय महिला का ऑपरेशन करते डॉ० मिले।

डॉक्टर के बाहर निकलने के बाद डिग्री मांगने पर वह बगल झांकने लगे इस पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया और साथ ही ऑपरेशन हुए मरीज को सीएचसी भिजवा कर अस्पताल को भी सील कर दिया। उसी अस्पताल के बगल में संचालित एक और प्राइवेट हॉस्पिटल पर जांच टीम जा पहुंची। संचालक से पंजीकरण का कागज मांगने पर नही मिला तो उस अस्पताल को भी सील कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर में चोरों ने शादी वाले घर से गहने व नगदी पर किया हाथ साफ
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश यादव ने बताया कि जांच के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल में 26 वर्ष की महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जा रहा था जो गैरकानूनी है। 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के बच्चेदानी का ऑपरेशन करना अपराध है।
Published : 5 January 2019, 11:39 AM IST
Topics : Kushinagar अल्ट्रासाउंड केंद्र अस्पताल एसडीएम कुशीनगर छापेमारी सीज