कोलकाता रैली से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लिखा खत..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में शनिवार को मोदी सरकार के खिलाफ मेगा रैली कर रही हैं। जिसका समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 18 January 2019, 2:47 PM IST
google-preferred

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में शनिवार को मोदी सरकार के खिलाफ रैली का आयोजन कर रही हैं। लोकसभा चुनावों से पहले इसे विपक्ष के एकजुट होने और केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने के तौर पर देखा जा रहा है। होने वाली इस रैली के लिए अब तक कुल 19 दलों ने समर्थन किया हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली का समर्थन करते हुए सीएम ममतका बनर्जी को खत लिखा।

यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान.. भतीजे आकाश को दिलाएंगी बीएसपी की सदस्यता

 

राहुल गांधी ने अपने खत में रैली का समर्थन करते हुए लिखा कि कांग्रेस अपना समर्थन मोदी सरकार की जनविऱोधी नीतियों के खिलाफ समर्थन कर रही है। पूरा विपक्ष एकजुट है। मैं ममता को इस रैली के लिए अपना समर्थन देता हूं और आशा करता हूं कि हम एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विपक्ष इस विश्वास के प्रति एकजुट है कि सच्चे राष्ट्रवाद और विकास की रक्षा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता जैसे उन मूल्यों के आधार पर करनी है जिनको नरेंद्र मोदी सरकार नष्ट कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: तेजस्वी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सपा-बसपा गठबंधन को बताया भाजपा के लिये बड़ी चुनौती 

बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अजित सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी भी तृणमूल प्रमुख के साथ मंच साझा करते दिखेंगे।

 

Published : 
  • 18 January 2019, 2:47 PM IST

Related News

No related posts found.