दुबई से भारत आ रहे विमान में महिला यात्री की मौत, जानिये पूरा मामला

दुबई से आने वाले एक विमान में एक महिला यात्री शनिवार को बेहोश हो गयी और बाद में यहां एक अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 11 September 2022, 12:37 PM IST
google-preferred

कोच्चि (केरल): दुबई से आने वाले एक विमान में एक महिला यात्री शनिवार को बेहोश हो गयी और बाद में यहां एक अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मिनी (56) दुबई से कोच्चि आ रही थी लेकिन विमान में यात्रा के दौरान ही वह बेहोश हो गयी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली

पुलिस ने बताया, ‘‘उसे विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा में पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि महिला का कुछ बीमारियों के लिए इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है क्योंकि महिला की मौत प्राकृतिक वजहों से हुई प्रतीत होती है।(भाषा)

Published : 
  • 11 September 2022, 12:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement