जानिए क्यों? बैजू बावरा को अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं संजय लीला भंसाली

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बैजू बावरा उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 November 2019, 11:34 AM IST

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बैजू बावरा उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है। भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म बैजू बावरा पर काम कर रहे हैं। भंसाली का कहना है कि बैजू बावरा कंपोजर के तौर पर उनका सबसे बड़ा चैलेंज है। यह फिल्म दो गायकों की कहानी पर आधारित है जिसमें करीब 12 गीत होंगे। भंसाली का कहना है कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें: क्या कृष 4 में कंगना की जगह ये वुमन करेंगी काम 

भंसाली ने कहा वर्ष 1952 में प्रदर्शित फिल्म ‘बैजू बावरा’ में संगीत की जिन ऊंचाईंयों को नौशाद साब ने छुआ था मैं उसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। उनकी ऊंचाईयों को छूना नामुमकिन है। बताया जा रहा है कि फिल्म बैजू बावरा दीवाली 2021 को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले रणवीर और भंसाली की जोड़ी गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है। (वार्ता)

Published : 
  • 25 November 2019, 11:34 AM IST