Site icon Hindi Dynamite News

Ram Vilas Paswan: जानें राम विलास पासवान क्यों कहे जाते थे राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक’

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राजनीति के मौसम वैज्ञानिक के नाम भी जाना जाता था। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रामविलास पासवान को किसने दिया था ये नाम..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Ram Vilas Paswan: जानें राम विलास पासवान क्यों कहे जाते थे राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक’

पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राजनीति के मौसम वैज्ञानिक के नाम भी जाना जाता था। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रामविलास पासवान को किसने दिया था ये नाम..

लालू प्रसाद यादव ने रामविलास पासवान को दी थी ये उपाधि

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रामविलास पासवान को राजनीति के 'मौसम वैज्ञानिक' की उपाधि दी थी। इस बारे में लालू का कहना था कि वह जो भी सत्ता आती है उसमें पहले से ही शामिल हो जाते थे। उन्हें इस बात का पहले से ही अहसास होता था कि किसकी सत्ता चलने वाली है। इसी वजह से उन्हें  राजनीति के 'मौसम वैज्ञानिक' का नाम दिया गया। 

छह प्रधानमंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके है रामविलास पासवान

बता दें कि रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था। बीते कल रामविलास पासवान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छाई हुई है। 

Exit mobile version