हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान सोमवार को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा बड़ा निशाना, जानिए क्या लगाया आरोप
सूत्रों ने बताया, ‘‘केजरीवाल और मान कल अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी होगा।’’
Published : 11 February 2024, 6:47 PM IST
Topics : Ayodhya Bhagwant Mann Kejriwal अयोध्या अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली पंजाब भगवंत मान मुख्यमंत्री राम मंदिर