हिंदी
नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त गमगीन है भूतपूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर।
इस बीच डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने खबर दी है कि पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर आज पूरे दिन उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास 3 मोतीलाल नेहरु मार्ग पर आम जनता तथा गणमान्य लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा।
कल सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर 3 मोतीलाल नेहरु मार्ग से कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर लाया जायेगा। जहां पर सुबह 8.30 से 9.30 तक पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से एक काफिले के रुप में उनकी शव यात्रा 9.30 बजे अंतिम संस्कार स्थल पर ले जायी जायेगी।
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11.45 बजे किया जाएगा। #ManmohanSingh @PMOIndia @HMOIndia pic.twitter.com/7XSOI2inD1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 27, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार कल निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11.45 बजे किया जाएगा।
Published : 27 December 2024, 2:09 PM IST