LPG Gas Cylinder Price: आज से रसोई गैस की कीमतों में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानियें नए रेट्स

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर महीने के लिए रसोई गैस  के नए रेट्स की घोषणा की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें इससे जुड़ी सारी जानकारी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 December 2020, 11:24 AM IST

नई दिल्ली: घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर महीने के लिए रसोई गैस  के नए रेट्स की घोषणा की है। 

बता दें कि इसके पहले अक्टूबर और नवंबर महीने में भी HPCL, BPCL, IOC ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। दिसंबर माह में तेल कंपनियों बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर रखी है। वहीं अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। 

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

इस महीने के लिए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 55 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,241 रुपये से बढ़कर 1,296 रुपये हो गई है। साथ ही 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 55 रुपये तक महंगा हो गया है। 

Published : 
  • 1 December 2020, 11:24 AM IST