Site icon Hindi Dynamite News

Ramayan: जानें एक्टर्स को कितनी मिलती थी उस समय सैलरी, रामायण के लक्ष्मण ने खोले राज

लॉकडाउन के समय लोगों की डिमांड में एक बार फिर से रामायण शो शुरू किया गया है। इस शो को बेहिसाब टीआरपी मिल रही है। इसके साथ ही अब रामायण के कई किस्से भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दर्शक भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। जानिए उस समय कितनी मिलती थी एक्टर्स को सैलरी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Ramayan: जानें एक्टर्स को कितनी मिलती थी उस समय सैलरी, रामायण के लक्ष्मण ने खोले राज

नई दिल्लीः जब से रामायण सीरियल एक बार फिर से टीवी में आने लगा है, तब से इस शो से जुड़े कई किस्से सामने आ रहे हैं। इस शो के लीड एक्टर्स की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर छाए रामायण के लक्ष्मण, क्या आपने देखीं सुनील लहरी की ये Unseen तस्वीरें

रामायण शो का एक सीन

शो में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी ने बताया है कि उस टाइम उन्हें शो के लिए कितनी सैलरी मिलती थी। एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सुनील लहरी ने बताया, उस समय उनका ज्यादा खर्चा नहीं हुआ करता था, इसलिए उन्हें ज्यादा पैसे भी नहीं मिला करते थे। 

सुनील लहरी और अरुण गोविल

उन्होनें बताया कि "बस इतना कहूंगा कि पीनट्स मिलते थे। तब इतना खर्चा भी नहीं था आज के जमाने की तरह।" सुनील ने सीधे तौर पर नंबर्स तो नहीं बताए कि उन्हें कितने रुपये मिला करते थे लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि फीस बहुत कम हुआ करती थी। सुनील ने अपनी बात में ये भी जोड़ा कि उन दिनों खर्चे बहुत ज्यादा नहीं हुआ करते थे। वहीं आज के समय की बात करें तो एक एपिसोड के लिए एक्टर्स को इतने ज्यादा पैसे मिलते हैं कि वो खुद का घर भी बना सकते हैं।

पर उनके समय में ऐसा नहीं था, उनके समय में पूरा शो पूरा करने के बाद भी इतनी सैलरी नहीं मिला करती थी। बता दें कि उन दिनों रामायण के लक्ष्मण यानि की सुनील लहरी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा फेमस हैं। लगातार उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ते जा रहे हैं।

Exit mobile version