Murder in Deoria: देवरिया में कीर्तन से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या

देवरिया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का बड़ा मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 April 2025, 11:40 AM IST
google-preferred

देवरिया: जनपद सुरौली थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार हत्या की इस वारदात को शनिवार देर रात सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धमऊर परशुराम के समीप अंजाम दिया गया। कीर्तन देखकर लौट रहे शख्स को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। 

जानकारी के मुताबिक सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुकई परसिया गांव के रहने वाले रामसूरत चौहान 50 कीर्तन में गीत गाते थे। रामसूरत चौहान शनिवार शाम को अपनी बाइक से सदर कोतवाली के अगस्त पार में कीर्तन गाने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक की पत्नी मधुरानी देवी ने पुलिस को पति के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Published : 
  • 6 April 2025, 11:40 AM IST