हिंदी
झारसुगुड़ा: खनिज संपदा से भरपूर ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए 15 साल के एक किशोर का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि झारसुगुड़ा के सरबहाल इलाके के एक व्यवसायी के बेटे समर्थ अग्रवाल का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान झारसुगुड़ा के अमित कुमार शर्मा और जिले के ब्रजराजनगर के दिनेश कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 30 March 2023, 9:47 AM IST
No related posts found.