
केरल: सबरीमाला मंदिर मे महिलाओं की एंट्री को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबरीमाला में बुधवार को तकरीबन 40 साल की उम्र वाली दो महिलाओं ने जबरदस्ती घुसकर भगवान अयप्पा के दर्शन किए और इसके बाद से ही राज्य में बवाल हो गया है।
सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री के बाद बुधवार को काफी प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में घायल हुए 55 वर्षीय चंदन उन्नीथन की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 800 साल पुरानी परंपरा तोड़ सबरीमाला मंदिर में महिलाओं ने किया प्रवेश
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में आज केरल बंद का ऐलान किया गया है। बता दें कि महिलाओं के प्रवेश के बाद मंदिर को शुद्धिकरण के लिए बंद कर दिया गया। मंदिर को दोबारा शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खोला गया।
Published : 3 January 2019, 10:52 AM IST