कौशांबी: बारजा गिरने से मलबे में दबकर किशोरी सहित दो महिलाओं की मौत, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बारजा गिर जाने से हुई दुर्घटना में मलबे में दबकर एक किशोरी सहित दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 June 2024, 3:29 PM IST
google-preferred

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बारजा गिर जाने से हुई दुर्घटना में मलबे में दबकर एक किशोरी सहित दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मोहिद्दीनपुर गौस गांव में शनिवार देर रात हुई। गांव की सुमित्रा (36) और उसकी बहन की बेटी विमल (14) व परिवार का अनूप 10 शुक्रवार की रात में घर के बारजा (छज्जा) के नीचे सो रहे थे।

अचानक बारजा टूट कर गिर गया जिसके मलवा में दब कर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Published : 
  • 8 June 2024, 3:29 PM IST