कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या के 2 आरोपी नसीम-वसीम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के मौके पर भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के दो अन्य आरोपी नसीम-वसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए है। 

Updated : 8 February 2018, 9:08 AM IST
google-preferred

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के मौके पर भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के दो अन्य आरोपी नसीम -वसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी  के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए है।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: सियासी तूफान तेज, आगरा-फिरोजाबाद में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, कांग्रेस का प्रदर्शन 

ये दोनों गिरफ्तार आरोपी सलीम के सगे भाई हैं। बता दें इससे पहले पुलिस ने सलीम और सलमान नाम के दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी भी 14 आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं 

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के मौके पर कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन के आरोपियों ने पुलिस ने लिस्ट जारी की थी। अब तक इस मामले में पुलिस ने 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 

Published : 
  • 8 February 2018, 9:08 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement