कासगंज: समाजवादी पार्टी के किया पीडीए पखवाड़े का आयोजन, भाजपा सरकार रही निशाने पर

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए पखवाड़े का आयोजन किया, जिसमें कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 February 2024, 5:42 PM IST

कासगंज: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कासगंज विकास खंड के क्षेत्र के गांव हनौता, मनौटा एवं नगला भूड़ में पीडीए पखवाड़े का आयोजन किया, जिसमे कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर सपा ने ग्रामीणों के समक्ष केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताएं को गिनाईं और भाजपा पर निशाना साधा।

इस मौके पर संपर्क अभियान में पार्टी नेताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सरकार में रहते कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश के विकास के लिए सपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं संविधान प्रदत्त आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। 

कासगंज एटा लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लोगों से मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में बता रहे हैं और बूथ को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी गिनाया। 

पूर्व ब्लॉक अविनाश राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया। भाजपा वर्गवाद और जातिवाद का की राजनीति कर रही है। 

युवा सपा नेता देव प्रकाश लोधी उर्फ देवू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश के विकास के लिए सपा एवं इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं। 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विनोद बघेल, सोरन सिंह बघेल, बांके लाला, पूर्व नगर अध्यक्ष चाहत मियां, कमल सिंह बघेल, गिरीश कुमार, कैलाश यादव, मानपाल सिंह मिनी, प्रांजल यादव, फैजान चाहत, राहुल यादव, पप्पू लोधी, प्रमोद यादव, अमर सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published : 
  • 27 February 2024, 5:42 PM IST