कासगंज: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कासगंज जनपद में पुलिस ने अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 13 January 2019, 5:59 PM IST
google-preferred

कासगंज: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर  सिढ़पुरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ख्याली मैं अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। मौके पर 12 तमंचा 5 कारतूस एवं 8 अधबने तमंचा व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: कासगंज: बदमाशों ने चाचा-भतीजे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेवाराम निवासी नगला ख्याली व दूसरे आऱोपी की पहचान धनवीर निवासी दहेली खुर्द के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: कासगंज भी पहुंचा जानलेवा बुखार.. आवासीय स्कूल की छात्रा ने तोड़ा दम, डीएम ने मांगी रिपोर्ट.. 

थाना अध्यक्ष सिढ़पुरा राजकुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला ख्याली के निकट रामशरण के बाग के में कुछ लोग अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Published : 
  • 13 January 2019, 5:59 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement