हिंदी
कासगंज: पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी बदमाशों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। अमांपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा में बेखौफ बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गोली मार दी। बदमाशों की गोली लगने से 50 वर्षीय जुगेंद्र उर्फ पप्पू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि जुगेंद्र का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने प्रतापपुरा में जुगेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र बहोरी सिंह (50) और उसके भतीजे सत्यवीर को गोली मार दी। इस घटना में जुगेंद्र मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यवीर को डॉक्टरों ने इलाज के लिये आगरा रैफर किया गया।
घटना पर जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के कंधे पर गोली मारी गयी थी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना बीती रात की है। आरोपियों ने पहले गांव में जुगेंद्र को गोली मारी फिर उसके बाद गांव के दूसरे छोर पर सो रहे उसके भतीजे को गोली मारी गयी। पुलिस जांच में जुटी हुई है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किसी आपसी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे को गोली मारी गयी।
Published : 18 September 2018, 1:45 PM IST
No related posts found.