हिंदी
नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोलती है।
4 नवंबर को करवा चौथ
इस बार 4 नवंबर को करवा चौथ का व्रत है। यह हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके साथ ही करवाचौथ व्रत की कथा पढ़ी और सुनी जाती है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त
इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 5:29 बजे से 6:48 बजे तक है। वहीं इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8:16 बजे पर है। इस दिन सुहागिन महिलाओं पूरे दिन नर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद को छलनी से देखने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती है।
Published : 27 October 2020, 5:42 PM IST
No related posts found.