
महराजगंज: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज के 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना एल्डर्स कमेटी द्वारा सुचितापूर्ण माहौल में कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए करुणाकर पति त्रिपाठी अपने निकटतम प्रत्याशी वकील प्रजापति से तथा महामंत्री पद के लिए अनूप सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी वशिष्ठ मिश्रा से मतों की गिनती में आगे होकर विजयी हुऐ है।
कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविशंकर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गिरिजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए अजय चौधरी, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए आफताब अंसारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए उमेश तिवारी विजयी रहे। कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यगण निर्विरोध विजयी हुए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के निर्विरोध विजयी सदस्यगण में कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, रामकिशुन, शशि भूषण गुप्त, अवनीश पटेल, अमर सिंह यादव व अनिरुद्ध सिंह हैं तथा कनिष्ठ कार्यकारी में प्रदीप पासवान, शैलेश कुमार यादव, मोनू कुमार यादव, दुर्गेश तिवारी, अष्टभुजा, दिलीप पांडेय हैं।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष पद के लिए मतगणना हुआ। जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है।
Published : 20 December 2024, 7:20 PM IST
Topics : Civil Court Bar Association elections Dynamite News General Secretary Hindi News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash President uttar pradesh