Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, मन की मुराद होगी पूरी

हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन कार्यों को करने से आपके मन की मुराद पूरी होती हैं।

Updated : 30 November 2020, 10:14 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर यानि आज है। हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की भी परंपरा है।

पुराणों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करना अधिक लाभकारी होता है।

कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं अगर आप कोई इच्छा पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्य भगवान को जल चढ़ाना होगा। इस जल में अक्षत के रूप में चावल और फूल भी डाले। ऐसा करने से आपके मन की मुराद पूरी होती है। 

वहीं ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना फलदायी होता है। इसके साथ ही इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करवाना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Published : 
  • 30 November 2020, 10:14 AM IST

Related News

No related posts found.