
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।
सिंघम अगेन ने स्क्रीन के मामले में मारी बाजी
सिंघम अगेन ने भारत में 3500 स्क्रीन के साथ 60 परसेंट स्क्रीन्स पर कब्जा कर लिया है। जबकि भूल भुलैया 3000 स्क्रीन के साथ 40 प्रतिशत स्क्रीन्स पर कब्जा कर सकी है। ऐसे में स्क्रीन के मामले में सिंघम अगेन ने भूल भुलैया 3 को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही फिल्मों में बड़े स्टार्स हैं। हालांकि, सिंघम अगेन का बजट और स्टार्स की फौज भूल भुलैया से ज्यादा है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सिंघम अगेन' का बजट 400 करोड़ रुपये है। जबकि अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया 3' का बजट 150 करोड़ रुपये है।
एडवांस बुकिंग में भूल भुलैया 3 का जलवा
भूल भुलैया 3 को बेशक स्क्रीन कम मिली हो, लेकिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' ने अब तक 2.9 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 9.24 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का कलेक्शन 11.33 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर 'सिंघम अगेन' ने अब तक 2.4 लाख टिकट बेचकर ब्लॉक सीटों के साथ कुल 10.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों से साफ है कि 'भूल भुलैया 3' ने एडवांस बुकिंग में 'सिंघम अगेन' को पछाड़ दिया है।
'सिंघम अगेन' स्टारकास्ट
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में सितारों की बड़ी फौज हैं, जिनमें अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो में नजर आएंगे।
'भूल भुलैया 3' स्टारकास्ट
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 31 October 2024, 2:02 PM IST
Topics : Ajay Devgn Bhool Bhulaiyaa 3 Bhool Bhulaiyaa 3 advance booking Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again bollywood Deepika Padukon entertainment Kartik Aaryan Singham again