कर्नाटक में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 8 लोगों की मौके पर मौत, छात्रों समेत 20 से अधिक घायल

कर्नाटक से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलटी गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ छात्रों समेत 20 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2022, 12:15 PM IST

नई दिल्ली: कर्नाटक से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलटी गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ छात्रों समेत 20 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। 

यहा हादसा कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास आज सुबह हुआ है। यहां एक बस शनिवार को पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। 

हताहतों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घटना का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है
 

Published : 
  • 19 March 2022, 12:15 PM IST