कर्नाटक: भाजपा ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रविवार को पार्टी की 39 जिला इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 January 2024, 11:27 AM IST
google-preferred

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रविवार को पार्टी की 39 जिला इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति की।

भाजपा की राज्य इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, बेंगलुरु के पूर्व उपमहापौर एस. हरीश को बेंगलुरु उत्तर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, वहीं सप्तगिरि गौड़ा को बेंगलुरु मध्य का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

सूची के अनुसार, जयनगर विधायक सी.के. राममूर्ति को बेंगलुरु दक्षिण जिले का अध्यक्ष बनाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अन्य नियुक्तियों में एल. नागेंद्र को मैसूरु शहर की जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि एल.आर. महादेवस्वामी को मैसूर देहात जिले, गीता सुतार को बेलगावी शहर और सुभाष पाटिल को बेलगावी देहात जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Published :  15 January 2024, 11:27 AM IST

Related News

Advertisement