हिंदी
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस का एक अजीबो-गरीब कारनामा देखने को मिला। पुलिस एक ऑटो को उसके ड्राइवर समेत क्रेन से उठा ले गयी और लोग सड़क पर यह तमाशा देखते रहे।
कानपुर: कानपुर ट्रैफिक पुलिस का फिर एक और अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस परेड चौराहे पर एक ऑटो को उसके ड्राइवर का साथ क्रेन से टांग कर ले गयी। कुछ महीने पहले भी पुलिस ने बाइक सवार को बाइक समेत क्रेन के जरिये टांग कर ले गयी थी।
यह भी पढ़ें: कानपुर पुलिस का कारनामा: बाइक के साथ मालिक को भी टांगा क्रेन पर

खुद यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते सिपाही
ट्रैफिक पुलिस के बारे में यही माना जाता है कि वह रोड़ पर जनता को नियम-कानून से सिखाती है, लेकिन कभी-कभी खुद ऐसी कार्यवाही कर डालते है जिससे कानून का मजाक बन जाता है। कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो को ड्राइवर समेत क्रेन में टांगकर दो किलोमीटर तक रोड पर खींचा। ट्रैफिक पुलिस क्रेन से ऑटो को ड्राइवर समेत टांग कर रोड़ से गुजरती रही और सड़क से गुजरते लोग यह तमाशा देखते रहे।
यह भी पढ़ें: कानपुर: यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की पहल

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऑटो रोड पर गलत ढंग से खड़ा था, इसलिए उसको खींचकर पुलिस लाइन लाया गया है, जबकि ड्राइवर का कहना है कि ऑटो एक बैंक की गाड़ी आगे आ जाने की वजह से रुका था, तभी ट्रैफिक पुलिस ऑटो को खींचकर चल दिए, मुझे उतरने भी नहीं दिया गया। ट्रैफिक रूल में यह साफ़ लिखा है कि कोई भी वाहन खींचते समय उसमें कोई सवारी या ड्राइवर नहीं होना चाहिए। जाहिर है पुलिस ने यह भी नहीं सोचा कि ऐसा नजारा देखकर खुद उसकी छवि पर ख़राब असर पड़ेगा।
Published : 19 August 2017, 1:44 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश ऑटो कानपुर ट्रैफिक ट्रैफिक पुलिस ड्राइवर यातायात रोड सड़क
No related posts found.