गाय की पूजा कर शिवसेना के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

बीते दिनों केरल में हुए गौ हत्या के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने गाय माता की पूजा कर कांग्रेसियों को सबक सिखाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 June 2017, 4:33 PM IST

कानपुर: केरल में गौ हत्या के बाद पार्टी करने के विरोध में शिवसेना के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तिलक हाल के बाहर गाय माता की पूजा की और नारेबाजी कर कांग्रेसियों को जवाब दिया। बता दें कि केरल में कांग्रेसियों ने गौहत्या कर किटी पार्टी मनाया था, जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही गौहत्या से लोगों में काफी गुस्सा भी है।

कांग्रेसियों की इसी घटना से आक्रोशित शिवसेना के सदस्यों ने गौ माता की पूजा अर्चना कर जम के नारे बाजी की। इस मौके पर शिव सेना के प्रदेश महासचिव मनोज तिवारी ने बताया कि काग्रेसियों की तरफ से की गौहत्या बहुत ही शर्मसार है। हिन्दु धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। उसकी पूजा करनी चाहिये ना की उसको मार कर पार्टी करनी चाहिये। कांग्रेस राजनीति में रहने के लिये कभी गाय, तो कभी भष्टाचार और धर्म से खिलवाड़ कर रही है।

Published : 
  • 3 June 2017, 4:33 PM IST

No related posts found.