कानपुर: बापू पर विवादित बयान के बाद अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के महात्मा गांधी पर दिए गए बयान के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 June 2017, 4:38 PM IST

कानपुर: बीजेपी राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर शनिवार को बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी बहुत चालाक बनिया थे। इस बयान के विरोध में कानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई।

 

 

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने गांधी जी को चालाक कहा, गांधी जी को एक जाति में बांधने की कोशिश की गई इनकी मंशा यही है कि गांधी जी को हटाकर किसी और को प्रतिस्थापित करना चाहिए। भाजपा देश की समस्याओं और किसानों का समाधान तो कर नही पा रही है आगे की क्या बात की जाए।

Published : 
  • 11 June 2017, 4:38 PM IST

No related posts found.