UP Election: कांग्रेस ने काटा खुशी दुबे की मां का टिकट, अब नेहा तिवारी को बनाया प्रत्याशी, जानिये क्या है वजह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट देने का ऐलान किया था लेकिन पार्टी ने अब गायत्री तिवारी का टिकट काट दिया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 February 2022, 3:26 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल दहलाने वाले बिकरू कांड के एक अहम आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट देने का ऐलान किया था लेकिन पार्टी ने अब गायत्री तिवारी का टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने अब खुशी दुबे की बहन नेहा दुबे को टिकट देने का फैसला लिया है। 

जानकारी के मुताबिक गायत्री तिवारी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस कारण गायत्री की नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। कांग्रेस ने अब गायत्री का टिकट काटने का फैसला लिया है। कांग्रेस अब खुशी दुबे की बहन नेहा दुबे को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारेगी।

कांग्रेस द्वार गायत्री तिवारी को टिकट देने के बाद से यूपी विधानसभा चुनाव में बिकरू कांड की एंट्री को लेकर कई बातें की जा रही है। कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि चुनाव में बिकरु कांड को उठाकर योगी सरकार को भी घेरा जाएगा और वोट भी लिए जाएंगे। कांग्रेस ने अब खुशी दुबे की बहन को टिकट देकर अपने स्टैंड को जैसा का तैसा ही रखा है।

बतां दे कि कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने बीते 26 जनवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा थी कि गायत्री तिवारी कानपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। लेकिन अब ऐन वक्त पहले उसका टिकट काटकर खुशी दुबे की बहन को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।

Published : 
  • 1 February 2022, 3:26 PM IST

Related News

No related posts found.