कानपुर में लाखों नमाजियों की इबादत के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

ईद के मौके पर जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासन की तैयारियों पर पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये खास रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 June 2017, 4:35 PM IST

कानपुर: ईद-उल-फितर के मौके पर जुटने वाली नमाजियों की भीड़ के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। ईद के मौके पर बड़ी ईदगाह में लाखों नमाजी नमाज अदा करने के लिए जुटने वाले हैं। इसी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ईद से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

बड़ी ईदगाह पर नमाज़ के लिए तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। बता दें ईद के मौके पर बड़ी ईदगाह में करीब 1 लाख मुस्लिम यहां एक साथ नमाज़ अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।

एक साथ लाखों नमाजी अदा करेंगे नमाज

बकरमंडी स्थित बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मजदूर दरियां बिछाने और टेंट लगाने व साफ-सफाई करने में जुट गए हैं। वही गर्मी को देखते हुए ईदगाह में पंखों की व्यवस्था भी की गयी है। नमाज़ के दौरान नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इस दौरान हर तरफ फोर्स की निगरानी रहेगी। करीब 1 लाख मुस्लिम एक साथ बड़ी ईदगाह पर ईदुल फितर के अवसर पर साढ़े आठ बजे सुबह नमाज़ अदा करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द

बड़ी ईदगाह पर नमाज़ अदा होने के दौरान मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है। इस बार अफसरों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मस्जिद में जानवर आदि न घुस सके इसके लिए नगर निगम की टीमें जाल लेकर मुस्तैद रहेंगी। पुलिस की तैनाती हर प्रमुख जगहों पर की गई है, जिससे कोई बड़ी घटना ना हो।

रहेंगे रूट डायवर्जन

बड़ी ईदगाह के हाजी माहे आलम ज़फर ने बताया कि ईद की नमाज़ मौलाना मोहम्मद शकील अदा कराएंगे। इस दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। ईदगाह की नमाज़ से पहले सुबह 6 बजे से ही ईदगाह जाने वाले रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान कोई भी वाहन अंदर नहीं जा सकेगा। जो नमाज़ी अन्य साधनों से आएंगे उन्हें बजरिया थाने के पास तक ही जाने दिया जाएगा इसके आगे उन्हें ईदगाह तक पैदल चलकर जाना होगा।

Published : 
  • 25 June 2017, 4:35 PM IST

No related posts found.