हिंदी
पटना: बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना में हिरासत में लिया। शुक्रवार को उनकी यात्रा का अंतिम दिन है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कन्हैया कुमार के साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और बिहार प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास समेत 30 से अधिक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

पटना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस से पहले राजापुर पुल के पास ही रोक लिया था। वह बैरीकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनेन का इस्तेमाल कर तितर बितर किया। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन शांत नहीं हुआ तो कन्हैया कुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार पिछले 26 दिनों से ‘पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के तहत वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को उनकी ये पदयात्रा पटना पहुंची। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने सभी को राजपुर पुल पर ही रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।
कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा में हर दिन बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे थे। पटना में आज सचिन पायलट इस पद यात्रा में शामिल हुए हैं। पुलिस के रोके जाने की वजह से पदयात्रा में हंगामा हो गया। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published : 11 April 2025, 3:39 PM IST
Topics : Bihar Politics CM House Kanhaiya Kumar Arrest Kanhaiya Kumar Custody Patna Patna police Patna Political News