
गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित दुर्गा शक्ति पीठ पर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। इसके बाद सीएम योगी ने गोरखपुर मठ स्थित माँ दुर्गा मंदिर में माँ की पूजा अर्चना कर आरती की।
सबसे पहले सीएम योगी ने नाथ पूजा की, उसके बाद मंदिर में स्थापित दुर्गा जी के मंदिर में कालभैरव की पूजा की गई।
कलश स्थापना के लिए मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।
दुर्गा मंदिर से एक शोभा यात्रा भी निकली गई जिसमें मंदिर के साधु संत और वेदपाठी छात्र शामिल हुए।
Published : 11 October 2018, 10:39 AM IST