
नई दिल्ली: यूपी की कैराना सीट रालोद ने भाजपा से छीन ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना लोक सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की है। यह चुनाव रालोद औऱ समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर लड़ा।
रालोद-सपा की साझा प्रत्यशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हराया। कैराना लोकसभा सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के बाद खाली हुआ था। मृगांका सिंह ने विजयी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जीत पर बधाई दी। मृगांका ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हार से निराश हूं लेकिन हताश नहीं हूं।
यूपी के गोरखपुर-फूलपुर के बाद इन दोनों सीटों पर बीजेपी की हार को 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Published : 31 May 2018, 3:48 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश उपचुनाव कैराना तबस्सुम हसन यूपी उपचुनाव राष्ट्रीय लोक दल लोक सभा सीट समाजवादी पार्टी