
रांची: न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने यहां राजभवन में मिश्रा को पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके कैबिनेट सहयोगी, कई न्यायाधीश एवं सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद 19 दिसंबर, 2022 को न्यायमूर्ति रवि रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली था।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 17 फरवरी को न्यायमूर्ति मिश्रा की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।
मिश्रा (61) इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
Published : 20 February 2023, 4:04 PM IST
Topics : Chief Justice High Court Jharkhand Sanjay Kumar Mishra उच्च न्यायालय झारखंड मुख्य न्यायाधीश शपथ संजय कुमार मिश्रा