Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े इतने वोट

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 February 2024, 3:14 PM IST

रांची: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यपाल राधाकृष्णन ने किया दावा ,मेरा काम राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध बनाना है

निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे।

Published : 
  • 5 February 2024, 3:14 PM IST