Jharkhand: भाजपा ने किया मिशन 2024 का आगाज, जानिए कितने प्रभारी, संयोजक किए नियुक्ति

डीएन ब्यूरो

आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


रांची: आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चार से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का भी फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का आदेश

बुधवार को अभियान पर एक कार्यशाला के दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।’’

भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव चलो’ अभियान के दौरान झारखंड के सभी 32,000 गांवों का दौरा करेंगे और लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य है।

सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे और 24 घंटे एक गांव में रहकर इसे सफल बनाएंगे।










संबंधित समाचार