Jhalawar: अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़, स्टाफ ने की ये अश्लील हरकत

राजस्थान में झालावाड़ के जनाना अस्पताल में महिला नर्सिंग कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 May 2024, 5:23 PM IST
google-preferred

झालावाड़: बच्चे का इलाज कराने आई झालावाड़ के जनाना अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है। महिला का आरोप है कि वो अपने बच्चे का पीलिया का इलाज कराने NICU आई थी। यहां मौजूद नर्सिंग कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक महिला का आरोप है कि झालावाड़ के जनाना अस्पताल में वो अपने बच्चे का पीलिया का इलाज कराने NICU आई थी। यहां मौजूद नर्सिंग कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 354 A के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने झालावाड़ के मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन भी दियाछ। ज्ञापन में जिला अस्पताल के महिला वार्ड में महिला नर्सिंग कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा मिले।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने इस मामले पर कहा कि 8 मई को जनाना अस्पताल में महिला के साथ छेडछाड़ हुई। पुलिस ने आरोपी आसिफ हुसैन (उम्र 26 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Published :  15 May 2024, 5:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement