अब सबसे ऊंचा नहीं रहेगा दुबई का बुर्ज खलीफ़ा

दुबई का बुर्ज खलीफ़ा अब तक का सबसे ऊंचा टावर माना जाता है लेकिन 2019 तक जेद्दाह टावर सबसे उंची इमारत की जगह ले लेगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 May 2017, 5:56 PM IST

नई दिल्लीः दुबई में बना बुर्ज खलीफ़ा दुनिया की सबसे उंची इमारत के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन 2019 तक ये इमारत सबसे ऊंची नहीं रह जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत जल्द सऊदी अरब में बनने वाला जेद्दाह टावर सबसे ऊंची इमारत के तौर पर दिखेगा।

बुर्ज खलीफा

सऊदी अरब के अरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने कहा कि 'इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में देरी हो रही है। लेकिन यह 2019 में तैयार हो जाएगा। बता दें कि जेद्दाह टावर की ऊंचाई एक किलोमीटर से भी अधिक करीब 3,300 फुट होगी तो वहीं बुर्ज खलीफ़ा की ऊंचाई 2,722 फुट है।

Published : 
  • 12 May 2017, 5:56 PM IST

No related posts found.