हिंदी
जौनपुर: राष्ट्रीय माध्यान्ह भोजन रसोईया फ्रेंड के तहत माध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत काम करने वाली महिलाओं ने जिला कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। जिसके साथ उन्होंने कहा कि हम सुबह से दोपहर खाना बनाते हैं और बच्चों का देखरेख भी करते हैं। सरकार से हमें ₹1000 मानदेय देती है कम से कम 10000 रु किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की समस्या से बात नहीं मानी तो तो हम लोग आगे जाकर जन आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें: जौनपुर: विवाद के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत, यहां एसपी की लगानी पड़ती है गुहार
रसोइया के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारी मांगे हैं कि हमारी रसोई माताओं का जो शोषण किया जा रहा है। वह बंद किया जाए यदि हमारी मांग यह है कि गरीब मजदूर महिलाएं खाना बनाती है। उनको निकाला न जाये। वो दिन भर का काम करती है सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करती हैं।
यह भी पढ़ें: जौनपुर: बायोमेट्रिक में मशीन में हो रही असुविधा को लेकर कोटेदारों ने किया धरना प्रदर्शन
उन्होने कहा उनका मानदेय मात्र 30 रूपये दिया जा रहा है, जो कि बहुत कम है हम ज्यादा नहीं मांगेंगे बस कम से कम 6000 रूपये इनको महीने का मानदेय दिया जाए। वह भी इनके निजी खाते में दिया जाए ना कि किसी के माध्यम से और न ही चेक द्वारा दिया जाए।
Published : 5 January 2019, 6:59 PM IST
No related posts found.