तोक्यो जा रहा जापानी विमान पांच घंटे बाद लौटा दिल्ली, एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग, जानिये पूरा अपडेट

तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 April 2023, 6:05 PM IST

नयी दिल्ली: तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रात सात बजकर 20 मिनट पर तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे के लिए यह उड़ान रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह आधी रात को 12 बज कर करीब 45 मिनट पर दिल्ली लौट आयी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस उड़ान के एक यात्री ने बताया कि रवाना होने के करीब पांच घंटे बाद यह उड़ान दिल्ली लौट आयी। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को यहां एक होटल में ठहराया गया और फिर उनके लिए अगले दिन शाम को दिल्ली से तोक्यो के लिए उड़ान की व्यवस्था की गयी है।

जापान एयरलाइंस से इस घटना पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया है।

Published : 
  • 26 April 2023, 6:05 PM IST

No related posts found.