हिंदी
जम्मू: जम्मू में सेना के शिविर के अंदर एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: सर्विस राइफल साफ करते हुए महिला कांस्टेबल को लगी गोली, हालत गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि सैनिक योगेश कुमार मीरन साहिब इलाके में कुलियां शिविर में गार्ड ड्यूटी पर थे तभी उन्होंने खुद को सिर में गोली मार ली।
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (भाषा)
Published : 10 August 2022, 5:46 PM IST
No related posts found.