हिंदी
सुपौलः बिहार में सुपौल जिले में महिला कांस्टेबल सर्विस राइफल साफ करने के दौरान गोली लगने से घायल हो गई हैं।
सुपौल के त्रिवेणीगंज थाने में पदस्थापित महिला कांस्टेबल शुक्रवार को राइफल साफ करने के दौरान गोली चल जाने से घायल हो गई। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि आरक्षी जूली कुमारी अपने आवास पर राईफल साफ कर रही थी।
इस दौरान अचानक गोली चल जाने से वह घायल हो गयी। घायल को तत्काल सुपौल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भेज दिया गया है। घायल कॉन्स्टेबल बिहार के गया जिले की रहने वाली है, जो सुपौल के त्रिवेणीगंज थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थापित है।
Published : 25 December 2020, 2:19 PM IST