Jammu Kashmir: राजौरी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे को किया जाम

जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साये लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 December 2022, 12:38 PM IST

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर शुक्रवार की सुबह दो स्थानीय युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों की पहचान राजौरी जनपद के निवासियों के रूप में की गई। गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से गुस्साये लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे को जाम कर दिया।  

जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा के साथ सटे राजौरी में शुक्रवार की सुबह उस समय तनाव पैदा हो गया, जब एक सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर अल्फा गेट के पास दो स्थानीय युवकों के रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिले। दोनों शवों पर गोलियों के निशान हैं। माना जा रहा है कि दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई।
मारे गए दोनों युवकों की पहचान कमल कुमार और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों राजौरी जिला के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि आतंकियों ने युवकों की गोली मारकर हत्या की और वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। 

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की मौत पर सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया है।  

घटना की जानकारी के बाद पुलिस व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राजोरी में हुई इस घटना पर ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों को किसने और क्यों गोली मारी है।

Published : 
  • 16 December 2022, 12:38 PM IST

No related posts found.