हिंदी
जम्मू: पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग का सिलसिल थमता नज़र नहीं आ रहा हैं। पिछले ही दिनों त्राल में की गई गोलीबारी के बाद, पाकिस्तान की सेना ने आज सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौंकियों पर रातभर अंधाधुन गोलीबारी और फायरिंग की, जिसके फलस्वरूप बीएसएफ के 3 जवान सहित 6 लोग घायल हो गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लगातार पाकिस्तान के तरफ से हो रहे आक्रमण के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। ये लोग अब एक शिविर में रहे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: BSF ने पंजाब सीमा पर 2 पाक घुसपैठियों को किया ढ़ेर
अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने सांबा और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएसपुरा और रामगढ़ सेक्टर मे शाम से ही, गांव और सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और उन्होंने लगभग बीस गांवों को अपना निशाना बनाया था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना कल रात से ही सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाये हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर : त्राल आंतकी हमले में 3 की मौत, 24 जख्मी
अधिकारियों के मुतबिक अरनिया और आरएसपुरा में 20,000 हजार से ज्यादतार लोगों को अपने घर और गांव को छोड़ना पड़ा। 13 से 18 सिंतबर के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार गोलाबारी की गई थीं।
Published : 23 September 2017, 2:29 PM IST
No related posts found.